जानें, बिहार-झारखंड के मौसम का हाल

Published at :29 Dec 2017 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, बिहार-झारखंड के मौसम का हाल

रांची/पटना : मौसम के करवट बदलने के कारण झारखंड में ठंड बढ गयी है जिसने आम जनजीवन को प्रभावित किया है. हालांकि दिनभर निकल रही धूप के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले सप्ताह में भी ठंड जारी रहने की संभावना है. साथ ही सूबे में […]

विज्ञापन

रांची/पटना : मौसम के करवट बदलने के कारण झारखंड में ठंड बढ गयी है जिसने आम जनजीवन को प्रभावित किया है. हालांकि दिनभर निकल रही धूप के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले सप्ताह में भी ठंड जारी रहने की संभावना है. साथ ही सूबे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है. राजधानी रांची में आज सुबह सात बजे 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया और आज सुबह से यहां हवा नहीं चल रही है.

यदि बात बिहार की करें तो गुरुवार को देर सुबह तक राजधानी पटना में घना कोहरा छाया रहा. राजधानी का अधिकतम पार 22.8 तो न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रात को अचानक पारा गिरने और घना कोहरा पड़ने से ठंड और बढ़ गयी. शुक्रवार सुबह सात बजे यहां का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. आज यहां दिन में बादल छाये रहने की उम्मीद है.

शहरअधिकतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस)
Ranchi2512
Patna2512
Jamshedpur2712
Bhagalpur2512
Gaya2610
Muzaffarpur2511
Deoghar2513
Dhanbad2611
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola