जानें, झारखंड-बिहार के मौसम का हाल

Published at :27 Dec 2017 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, झारखंड-बिहार के मौसम का हाल

रांची/पटना : इस साल ठंड के मौसम में पहली बार मंगलवार की सुबह में पश्चिमी विक्षोभ का असर पटना में दिखा. सुबह में पछुआ हवा 16 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के कारण कनकनी बढ़ गयी. कोहरा हवा में उड़ कर ऊपर शिफ्ट हो गया और वह बादल में बदल गया. […]

विज्ञापन

रांची/पटना : इस साल ठंड के मौसम में पहली बार मंगलवार की सुबह में पश्चिमी विक्षोभ का असर पटना में दिखा. सुबह में पछुआ हवा 16 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के कारण कनकनी बढ़ गयी. कोहरा हवा में उड़ कर ऊपर शिफ्ट हो गया और वह बादल में बदल गया. सूर्य की रोशनी देर से धरती तक पहुंची. तेज और ठंडी हवा ने सुबह से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कल पटना का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है. हालांकि न्यूनतम पारा 10.3 डिग्री रहा जो सामान्य स्थिति में है.

अगर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे व अधिकतम 20 डिग्री से नीचे पहुंच जाता तो पटना मंगलवार को कोल्ड-डे की चपेट में आ जाता. मंगलवार को अचानक मौसम में आये बदलाव ने कनकनी बढ़ा दी. लोगों ने गर्म कपड़ों से खुद को पूरा ढक कर रखा. सड़कों पर जगह-जगह आग जलाकर लोग तापते दिखे. बुधवार सुबह 7 बजे राजधानी पटना का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. आज यहां हल्के बादल नजर आ सकते हैं.

यदि बात झारखंड की करें तो यहां भी पछुआ हवा ने लोगों को कंपकपा दिया है. पिछले दो दिनों से यहां ठंड बढ चुकी है. हालांकि दिनभर धूप अपना प्रकाश बिखेर रहा है. राजधानी रांची का तापमान सुबह सात बजे 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और यहां 8 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चल रही है.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
Patna2511
Ranchi2410
Jamshedpur2711
Dhanbad2611
Deoghar2512
Bhagalpur2612
Muzaffarpur2511
Gaya2509
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola