जानें, बिहार-झारखंड के मौसम का हाल

Published at :26 Dec 2017 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, बिहार-झारखंड के मौसम का हाल

पटना/रांची : घाटी में हुई बर्फबारी ने एक बार फिर से वेस्ट जोन को ठंडा कर दिया है जिसका असर सोमवार से बिहार में दिखने लगा है. दोपहर में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा से कनकनी बढ़ गयी. सुबह में हल्का कोहरा के बाद दिन भर अच्छी धूप रही. बर्फबारी […]

विज्ञापन

पटना/रांची : घाटी में हुई बर्फबारी ने एक बार फिर से वेस्ट जोन को ठंडा कर दिया है जिसका असर सोमवार से बिहार में दिखने लगा है. दोपहर में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा से कनकनी बढ़ गयी. सुबह में हल्का कोहरा के बाद दिन भर अच्छी धूप रही. बर्फबारी के कारण पटना का न्यूनतम पारा 8.7 व गया का न्यूनतम पारा 7.1 डिग्री तक पहुंच गया है. देखा जाये, तो पटना व गया इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यूपी में कोहरा रहेगा. इस कारण से बिहार तक हल्की नमी पहुंच गयी है. इस कारण अगले तीन-चार दिनों तक पटना के तामपान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. सोमवार को धूप के बावजूद कनकनी रही. पटना का तापमान दोपहर दो बजे 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और यहां हवा 14 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से चल रही है. आसमान पूरी तरह से साफ है.

यदि बात झारखंड की करें तो यहां भी ठंड अपना असर दिखा रहा है. बीती रात से ही मंद-मंद हवा चल रही है जो अपने में ठंडक समाये हुए है. दोपहर दो बजे राजधानी का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यहां हवा 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है. सूबे के करीब सभी इलाके में सूर्य अपनी रौशनी सुबह से ही बिखेर रहा है.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस )न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस )
Ranchi2210
Patna2511
Jamshedpur2611
Deoghar2313
Dhanbad2412
Muzaffarpur2611
Gaya2410
Bhagalpur2412
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola