जानें बिहार और झारखंड के मौसम का हाल

Published at :23 Dec 2017 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
जानें बिहार और झारखंड के मौसम का हाल

पटना / रांची : दिल्ली और एनसीआर में इन दिनों मौसम दिन पर दिन रंग बदल रहा है और यहां पर दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर समेत कई […]

विज्ञापन

पटना / रांची : दिल्ली और एनसीआर में इन दिनों मौसम दिन पर दिन रंग बदल रहा है और यहां पर दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर समेत कई हिस्सों कोहरे और बर्फबारी ने तापमान में गिरावट दर्ज करा दी है.

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरा रहा. हालांकि, दिन चढ़ने के बाद मौसम साफ तथा धूप निकली है. यहां का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है. तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट होने के आसार नहीं हैं. यहां 27 दिसंबर के बाद कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी और अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री, गया का 11.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को 1 बजे राजधानी पटना का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और यहां हल्का कोहरा सुबह से ही नजर आ रहा है. आसमान में आज यहां हल्के बादल नजर आरहे हैं.

यदि बात झारखंड की करें तो यहां ठंड अपना असर दिखा रहा है. सुबह और शाम ठंड ने लोगों को परेशान जरूर कर रखा है लेकिन दिनभर धूप निकलने से यहां के लोगों को राहत मिल रही है. राजधानी रांची सहित सभी इलाकों में सूर्य अपनी किरणें बिखेर रहा है. रांची का तापमान दोपहर 1 बजे 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
Patna2511
Bhagalpur2612
Muzaffarpur2512
Gaya2610
Ranchi2411
Jamshedpur2712
Deoghar2512
Dhanbad2611
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola