बढा ठंड का प्रकोप, जानें झारखंड और बिहार के मौसम का हाल

Published at :21 Dec 2017 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
बढा ठंड का प्रकोप, जानें झारखंड और बिहार के मौसम का हाल

रांची/पटना : झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ रहा है. यहां के लोगों को सुबह और शाम में ठंड का अहसास काफी हो रहा है लेकिन दिनभर की धूप राहत देने का काम भी कर रही है. बुधवार को हल्की हवा चल रही थी जिसके कारण लोगों को […]

विज्ञापन

रांची/पटना : झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ रहा है. यहां के लोगों को सुबह और शाम में ठंड का अहसास काफी हो रहा है लेकिन दिनभर की धूप राहत देने का काम भी कर रही है. बुधवार को हल्की हवा चल रही थी जिसके कारण लोगों को कान ढंकने की जरूरत पड़ी. यदि आज के मौसम की बात करें तो रांची और जमशेदपुर में धूप खिलीहै जबकि धनबाद और देवघर में हल्के बादल नजर आ रहे हैं. दोपहर दो बजे राजधानी रांची का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

यदि बात बिहार की करें तो गुरुवार को राजधानी पटना में हल्के बादल नजर आरहे हैं. बिहार में मंगलवार से बढ़ी ठंड के बाद बुधवार को भी सुबर से ठंड का कहर गहराता दिखा. बुधवार की सुबह धूप खिली लेकिन कुछ ही देर में पूरे पटना को कुहासे ने अपनी आगोश में ले लिया. वहीं राज्य में भी कई जगह धूप खिलने के बाद भी कनकनी बनी हुई है. बिहार में बढ़ती ठंड की वजह उत्तराखंड और कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद वहां से आ रही पछुआ हवाएं हैं.आज दोपहर दो बजे राजधानी पटना का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस )न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस )
Ranchi2412
Dhanbad2614
Deoghar2515
Jamshedpur2714
Patna2714
Bhagalpur2716
Muzaffarpur2714
Gaya2613
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola