देर से ही सही बिहार में ठंड ने दी दस्तक, रांची में भी बढ गयी है ठंड

Published at :17 Dec 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
देर से ही सही बिहार में ठंड ने दी दस्तक, रांची में भी बढ गयी है ठंड

रांची/पटना : देर से ही सही ठंड ने दस्तक दे दी है. दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम ने बिहार में पूरी तरह करवट बदल लिया है. दो दिनों से पछुआ हवा बहने के कारण मौसम ने अपना रूख बदल लिया है. शुक्रवार की शाम से ठंड बढ़ने के साथ ही शनिवार को देर तक […]

विज्ञापन

रांची/पटना : देर से ही सही ठंड ने दस्तक दे दी है. दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम ने बिहार में पूरी तरह करवट बदल लिया है. दो दिनों से पछुआ हवा बहने के कारण मौसम ने अपना रूख बदल लिया है. शुक्रवार की शाम से ठंड बढ़ने के साथ ही शनिवार को देर तक कोहरा छाया रहा. रविवार सुबह भी राजधानी में कोहरे का असर दिखा हालांकि दोपहर तक सूर्य के निकलने के आसार नजर आ रहे हैं. यहां कल से ही हवा बह रही है जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने को मजबूर कर दिया है. आज सुबह पटना का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

यदि बात झारखंड की करें तो कल शाम से यहां भी ठंड का प्रकोप बढ चुका है और हवा चल रही है. हवा ठंडक लिये हुए है जिसके कारण मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्‍या रविवार सुबह कम दिखी. रांची का तापमान सुबह 7 बजे 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यहां दिन भर धूप खिली रहेगी. झारखंड के अन्य इलाकों में भी ठंड का असर दिखने लगा है.

आइए एक नजर डालते हैं झारखंड और बिहार के प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
राँची2411
पटना2511
मुज़फ़्फ़रपुर2411
भागलपुर 2512
गया2510
जमशेदपुर2811
देवघर2412
धनबाद2611
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola