रांची में हवा ने बढायी ठंड, जानें क्या है बिहार के मौसम का हाल

Published at :16 Dec 2017 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में हवा ने बढायी ठंड, जानें क्या है बिहार के मौसम का हाल

रांची/पटना : बिहार में ठंड बढ़े, ऐसा कोई सिस्टम बिहार के आस-पास नहीं बना है, लेकिन श्रीनगर में हो रही बर्फबारी के कारण पछुआ हवा ने रफ्तार पकड ली है. इसका असर पटना में भी देखने को मिला. शुक्रवार को पटना में पछुआ हवा 15 से 20 किलो मिनट प्रति घंटे की रफ्तार से चली. […]

विज्ञापन

रांची/पटना : बिहार में ठंड बढ़े, ऐसा कोई सिस्टम बिहार के आस-पास नहीं बना है, लेकिन श्रीनगर में हो रही बर्फबारी के कारण पछुआ हवा ने रफ्तार पकड ली है. इसका असर पटना में भी देखने को मिला. शुक्रवार को पटना में पछुआ हवा 15 से 20 किलो मिनट प्रति घंटे की रफ्तार से चली. इस कारण से सुबह में लोगों को हल्की कनकनी महसूस हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अब भी ठंड बढ़ाने वाला सिस्टम बिहार से दूर है. हवा की रफ्तार तेज रही तो यह सिस्टम 20 तक बिहार पहुंचेगा, लेकिन बर्फबारी व पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान व अधिकतम पारा में गिरावट होगी और 16 दिसंबर यानी शनिवार तक तापमान सामान्य स्तर तक पहुंच चुका है. दोपहर दो बजे राजधानी पटना का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

यदि बात झारखंड की करें तो यहां भी ठंड का एहसास होने लगा है और पारे में थोड़ी गिरावट नजर आ रही है. शनिवार सुबह से ही हवा बह रही है लेकिन धूप खिली हुई है. हवा के कारण ठंड बढ गया है. आज सुबह सात बजे यहां का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि दोपहर दो बजे यहां का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. हवा की रफ्तार 19 किमी प्रतिघंटा हो गयी है जबकि हवा में नमी दोपहर को 38 प्रतिशत रिकार्ड की गयी.

एक नजर बिहार और झारखंड के प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
राँची2613
पटना2712
मुज़फ़्फ़रपुर2711
भागलपुर2612
गया2813
जमशेदपुर2914
देवघर2613
धनबाद2814
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola