ePaper

जानें क्या है झारखंड और बिहार के मौसम का हाल, पढ़ें प्रमुख शहरों का तापमान

Updated at : 15 Dec 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
जानें क्या है झारखंड और बिहार के मौसम का हाल, पढ़ें प्रमुख शहरों का तापमान

रांची/पटना : उत्तर भारत में सर्द मौसम बना हुआ है. पंजाब, हरियाणा और कश्मीर के कई हिस्सों में घना कोहरा रहा तथा कुछ जगहों पर तापमान के शून्य के आसपास रिकार्ड किया गया. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है. हिमाचल और कश्‍मीर में जारी बर्फबारी के […]

विज्ञापन

रांची/पटना : उत्तर भारत में सर्द मौसम बना हुआ है. पंजाब, हरियाणा और कश्मीर के कई हिस्सों में घना कोहरा रहा तथा कुछ जगहों पर तापमान के शून्य के आसपास रिकार्ड किया गया. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है. हिमाचल और कश्‍मीर में जारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ रहा है जिसका असर शुक्रवार की सुबह झारखंड में भी देखने को मिला लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ा धूप ने हल्की गर्मी का एहसास करवा दिया. आज राजधानी रांची में आकाश साफ नजर आ रहा है और दोपहर दो बजे यहां का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यहां चर्चा कर दें कि मौसम विभाग अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 14-15 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी. आसमान साफ रहेगा. इससे रात में तापमान गिर सकता है.

यदि बात बिहार की करें तो यहां दिसंबर का महीना आधा खत्म हो गया है लेकिन लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास नहीं हुआ है. सूबे में मौसम का हाल बेहाल है. पटना मौसम विभाग के पूर्वानुमान में पंद्रह दिसंबर के बाद न्यूनतम पारा में गिरावट व ठंड बढ़ने की बात कही गयी थी, लेकिन गुरुवार को पछुआ तेज होने के बाद भी बिहार में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं हुई. शुक्रवार को भी यहां धूप खिली हुई है और ठंड का नामोनिशान नहीं है. आज राजधानी पटना में हल्के बादल नजर आये और यहां दोपहर दो बजे का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

एक नजर बिहार और झारखंड के प्रमुख शहरों के तापमान पर
शहरअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
Ranchi2714
Patna2814
Jamshedpur3015
Deoghar2715
Dhanbad2815
Bhagalpur2713
Muzaffarpur2812
Gaya2914
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola