मौसम की खबर: जानें कैसा रहेगा बिहार और झारखंड का मौसम, देखें प्रमुख शहरों का तापमान

Published at :14 Dec 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम की खबर: जानें कैसा रहेगा बिहार और झारखंड का मौसम, देखें प्रमुख शहरों का तापमान

पटना/रांची: बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो गया है. गुरुवार को राज्य भर में तल्ख धूप के साथ तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना नजर आ रही है. बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि हवा में नमी की मात्रा […]

विज्ञापन

पटना/रांची: बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो गया है. गुरुवार को राज्य भर में तल्ख धूप के साथ तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना नजर आ रही है. बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि हवा में नमी की मात्रा सुबह में 75 प्रतिशत रहने के बाद भी ठंड में खासा वृद्धि देखने को नहीं मिली.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पटना सहित पूरे बिहार में तापमान बढ़ने की संभावना है. पटना का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार 15 दिसंबर तक शुष्क मौसम के कारण ठंड में वृद्धि की संभावना कम है जबकि 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, 17 दिसंबर को 11 डिग्री और 18 दिसंबर को 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावनाव्यक्त की गयी है.

बात यदि झारखंड की करें तो यहां बंगाल की खाड़ी में पिछले दिनों बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब भी देखा जा रहा है जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है, इसलिए न्यूनतम तापमान नहीं गिर रहा है. मौसम विज्ञान विभाग का मानना है कि 14-15 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी. आसमान साफ रहेगा. इससे रात में तापमान गिर सकता है. बुधवार को भी सूबे के तापमान में गिरावट नजर नहीं आयी और धूप खिली रही जिसने लोगों को थोड़ी गर्मी का अहसास कराया. गुरुवार को राजधानी रांची में सूरज अपना प्रकाश बिखेर रहा है और लोग खुले मैदान में मॉर्निंग वॉक करते नजर आ रहे हैं. आज भी सूबे में ठंड का असर ज्यादा नहीं दिखने की संभावना है.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतमतापमान (डिग्री सेल्सियस )न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस )
Ranchi2714
Patna2916
Bhagalpur2915
Muzaffarpur2914
Gaya2915
Jamshedpur3016
Deoghar2816
Deoghar2916
Bokaro3016
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola