ePaper

पहाड़ों पर बर्फबारी-मैदानी इलाकों में बारिश, बिहार और झारखंड में सर्दी का असर नहीं के बराबर

Updated at : 12 Dec 2017 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी-मैदानी इलाकों में बारिश, बिहार और झारखंड में सर्दी का असर नहीं के बराबर

रांची/पटना : दिसंबर का दूसरा सप्ताह खत्म होने को है, लेकिन बिहार में सर्दी का असर नहीं के बराबर है. सूबे के लोगों को रविवार की तरह ही सोमवार को भी गर्मी लगी. दिन व रात के तापमान में बढोतरी होने से काफी हद तक गर्मी बढ़ गयी है. सोमवार को पटना का न्यूनतम पारा […]

विज्ञापन

रांची/पटना : दिसंबर का दूसरा सप्ताह खत्म होने को है, लेकिन बिहार में सर्दी का असर नहीं के बराबर है. सूबे के लोगों को रविवार की तरह ही सोमवार को भी गर्मी लगी. दिन व रात के तापमान में बढोतरी होने से काफी हद तक गर्मी बढ़ गयी है. सोमवार को पटना का न्यूनतम पारा 17.0 डिग्री व अधिकतम 29.5 तक दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 17 दिसंबर तक पटना के मौसम में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इस माह में यह पारा सामान्य से दो से पांच डिग्री तक ऊपर है. जब तक पश्चिमी विक्षोभ से बिहार में बूंदाबांदी नहीं होगी, तब तक यहां के तापमान में गिरावट होने की संभावना कम है. मंगलवार को सूबे में धूप खिली हुई है और लोगों को ठंड का अहसान नहीं के बराबर हो रहा है. दोपहर दो बजे पटना का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

यदि झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो भी ठंड नरम रुख लिये हुए है. दो दिनों के बाद जब सोमवार को आकाश साफ हुए तो धूप ने थोड़ी गर्मी का अहसास कराया. मंगलवार को भी आसमान साफ नजर आ रहा है. दिनभर धूप निकली हुई है जिससे ठंड का अहसास कम नजर आ रहा है. दोपहर दो बजे राजधानी का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जिसके कारण लोगों को अपने जैकेट और स्वेटर उतारने पड़े.

यदि बात देश के उत्तर और पश्चिमी भाग की करें तो यहां बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है और तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली में सोमवार शाम 6 बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही. वहीं ठंड ने कश्मीर घाटी को भी आगोश में लेना शुरू कर दिया है. घाटी में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी और भारी बारिश की वजह से मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को बंद कर दिया गया. यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल सेक्टर में बर्फबारी और अन्य हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद करना पड़ा. दरसल, मौसम के इस बदले मिजाज के लिए पश्चिम से आ रही हवाओं को जिम्मेदार माना जा रहा है, जिसका असर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में नजर आ रहा है.

एक नजर झारखंड और बिहार के प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
Ranchi2814
Patna2916
Bhagalpur2817
Muzaffarpur2917
Gaya2914
Jamshedpur3116
Deoghar2816
Dhanbad2916
Bokaro Steel City3016
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola