जानें बिहार और झारखंड के मौसम का हाल और प्रमुख शहरों का तापमान

Published at :10 Dec 2017 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
जानें बिहार और झारखंड के मौसम का हाल और प्रमुख शहरों का तापमान

रांची/पटना: झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे. सूर्य की मद्धिम किरणों के कारण दिन में लोगों को ठंड का अहसास हुआ. मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में डीप लो-प्रेशर बनने के कारण हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो रविवार को भी […]

विज्ञापन

रांची/पटना: झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे. सूर्य की मद्धिम किरणों के कारण दिन में लोगों को ठंड का अहसास हुआ. मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में डीप लो-प्रेशर बनने के कारण हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो रविवार को भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहेगा. बादल के साथ कई इलाकों में हल्का कोहरा भी रहेगा. वहीं संथाल परगना में हल्की बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डिप्रेशन में बदलकर नॉर्थ-ईस्ट की ओर बढ़ चुका है. इसके प्रभाव से सोमवार से रांची सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा. ऐसी स्थिति अगले तीन चार दिनों तक देखने को मिलेगी. इस दौरान दिन में तेज धूप खिलेगी, लेकिन रात में पारा गिरने से ठंड में वृद्धि होगी. फिलहाल ठंड का असर सामान्य है. शनिवार को बादलों की वजह से रांची के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी और इसका स्तर 24 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

यदि बिहार की बात करें तो राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ था तथा सुबह से ही धूप निकली थी. इस बीच पुरवा हवा के मंद पड़ जाने के कारण तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि रविवार को पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, परंतु उसके बाद मौसम में बदलाव होने के आसार हैं. इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेगी. पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, गया व भागलपुर में 12.6 डिग्री तथा पूर्णिया में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

एक नजर झारखंड और बिहार के प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
Ranchi2515
Patna2719
Jamshedpur2617
Deoghar2418
Dhanbad2418
Bhagalpur2619
Muzaffarpur2819
Gaya2618
Bokaro Steel City2518
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola