सुबह से पटना के लोगों को बादल ने किया परेशान, दोपहर में खिली धूप, रांची में बढ़ी ठंड

Published at :06 Dec 2017 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह से पटना के लोगों को बादल ने किया परेशान, दोपहर में खिली धूप, रांची में बढ़ी ठंड

रांची/पटना : राजधानी रांची में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. शाम ढलते ही तापमान में गिरने लगता है और ठंड अपना असर दिखाने लगती है. राजधानी की सड़कों पर गरीबों को ठंड से राहत दिलाने के लिए प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती है, लेकिन अब तक राजधानी में अलाव जलना शुरू […]

विज्ञापन

रांची/पटना : राजधानी रांची में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. शाम ढलते ही तापमान में गिरने लगता है और ठंड अपना असर दिखाने लगती है. राजधानी की सड़कों पर गरीबों को ठंड से राहत दिलाने के लिए प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती है, लेकिन अब तक राजधानी में अलाव जलना शुरू नहीं हुआ है. यदि तापमान की बात की जाए तो बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा.रांची में बुधवार को धूप खिली हुई है लेकिन गुरुवार को आकाश में हल्के बादल छाये रहने के आसार हैं.

यदि बात बिहार की राजधानी पटना की करें तो यहां आज सुबह से आकाश में बादल छाए हुए थे लेकिन दोपहर होने के साथ ही सूर्य ने अपनी रौशनी बिखेरी जिससे लोगों को राहत मिली. बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा. गुरुवार को भी यहां के लोगों को बादल परेशान करेगा. यहां 5 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार है. राजधानी सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गयी है. मंगलवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान इस मौसम में पहली बार 9.5 डिग्री और गया 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. हवा में नमी बढ़ने के कारण अब कनकनी का अहसास होने लगा है.

बुधवार को पटना सहित पूरे राज्य में धुंध छाई है, लेकिन तापमान में अधिक गिरावट होता नजर नहीं आ रहा है.

एक नजर झारखंड और बिहार के प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
Jamshedpur2714
Deoghar2614
Dhanbad2714
Bokaro Steel City2714
Gaya2714
Muzaffarpur2715
Bhagalpur2715
Ranchi2613
Patna2715
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola