ePaper

झारखंड लिट्रेरी मीट आज से, भाषा के बदलते दौर, नयी पीढ़ी की भाषा और साहित्य पर होगी चर्चा

Updated at : 01 Dec 2017 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड लिट्रेरी मीट आज से, भाषा के बदलते  दौर, नयी पीढ़ी की भाषा और साहित्य पर होगी चर्चा

टाटा स्टील झारखंड लिट्रेरी मीट में एक और दो दिसंबर को रांची के बीएनआर होटल में आयोजित किया गया है. इसमें देश के नामी साहित्यकार भाषा के बदलते दौर, नयी पीढ़ी की भाषा और साहित्य पर चर्चा करेंगे. दो दिनों के कार्यक्रम का उदघाटन शुक्रवार को अशोक वाजपेयी व मार्क टुली करेंगे. प्रभात खबर कार्यक्रम […]

विज्ञापन
टाटा स्टील झारखंड लिट्रेरी मीट में एक और दो दिसंबर को रांची के बीएनआर होटल में आयोजित किया गया है. इसमें देश के नामी साहित्यकार भाषा के बदलते दौर, नयी पीढ़ी की भाषा और साहित्य पर चर्चा करेंगे. दो दिनों के कार्यक्रम का उदघाटन शुक्रवार को अशोक वाजपेयी व मार्क टुली करेंगे. प्रभात खबर कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है. इस मीट में प्रवेश नि:शुल्क है़.
रांची में आज से शुरू होगा दो दिवसीय आयोजन
रांची. टाटा स्टील का दो दिवसीय लिट्रेरी मीट एक दिसंबर से चाणक्य बीएनआर होटल में शुरू हो रहा है. इस कार्यक्रम में देश भर से हिंदी व अंग्रेजी के जाने-माने साहित्कार जुटेंगे. कार्यक्रम का उदघाटन शाम चार बजे अशोक वाजपेयी व मार्क टुली करेंगे.

‘प्रभात खबर’ इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है. कार्यक्रम में दिव्य प्रकाश दुबे, राहुल देव, निरंजन आयंगर, अश्विनी कुमार पंकज, परदेशी राम वर्मा, राजदीप सरदेसाई, जयराम रमेश, देवप्रिया रॉय, याज्ञसेनी चक्रवर्ती, अनुज लुगून, रेमिश कंडुलना, ज्योति लकड़ा, महुआ माझी, सत्य व्यास, आशीष चौधरी, कीर्ति कुल्हारी, गौतम चिंतामणि, अनिरुद्ध रॉय चौधरी शामिल होंगे.

क्या-क्या होगा कार्यक्रम
एक दिसंबर
शाम 4 बजे: अशोक वाजपेयी व मार्क टुली द्वारा कार्यक्रम का उदघाटन.
4.45 बजे: जीवन की लेखनी विषय पर अशोक वाजपेयी से आशुतोष चतुर्वेदी की बातचीत.
शाम 5.35 बजे: इतिहास और पहचान: साहित्य क्षेत्रीय इतिहास का दर्पण है विषय पर अश्विनी कुमार पंकज एवं परदेशी राम वर्मा के साथ राजेंद्र तिवारी की बातचीत.
शाम: 6.25 बजे: अभिजीत गांगुली का स्टैंड अप कॉमेडी.
शाम 7.15 बजे: एक हिंदुस्तानी-मार्क टुली की आइवी ईमोजिन हंसदक से बातचीत.
2 दिसंबर
सुबह 9.45 बजे: डेमोक्रेसी इलेवन: दी ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी- राजदीप सरदेसाई से एक मुलाकात साथ में अनुज सिन्हा.
सुबह: 10.45 बजे: पिंक-कीर्ति कुल्हारी, गौतम चिंतामणि एवं अनिरुद्ध रॉय चौधरी के साथ मालविका बनर्जी की बातचीत.
सुबह 11.45 बजे: भविष्य की हिंदी- दिव्य प्रकाश दुबे, आशुतोष चतुर्वेदी, राहुल देव व निरंजन आयंगर के साथ विनय भूषण की बातचीत.
दिन के 2 बजे: आर्थिक सिद्धांत व साहित्य जो फैलाये नये विचार विषय पर ज्यां द्रेज और कुमार राणा की बातचीत.
दिन के 2.45 बजे: मिट्टी की आवाज- महुआ माजी, ज्योति लकड़ा व अनुज लुगून के साथ.
शाम 3.45 बजे: हिंदी: नयी वाली हिंदी-ह्वाट्सएप पीढ़ी के साहित्य पर कुछ विचार-सत्य व्यास, दिव्य प्रकाश दुबे व अाशीष चौधरी के साथ प्रतीति गणात्रा की बातचीत.
शाम 4.45 बजे: अनोखी इंदिरा: एक विरासत-जयराम रमेश एवं देवप्रिया रॉय की याज्ञसेनी चक्रवर्ती से बातचीत.
शाम 5.45 बजे: प्रभात खबर काव्य पूर्णिमा
निरंजन आयंगर, अनुज लुगून, रेमिश कंडूलना एवं ज्योति लकड़ा. संचालन: विनय भूषण.
शाम 7.15 बजे: कुछ दिल ने कहा-शर्मिला टैगोर द्वारा कथन एवं कविता पाठ. साथ मे सौम्यजीत दास व सौरेंद्र मल्लिक का संगीत.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola