हवा में कनकनी से बढ़ी ठंड, जानिए बिहार-झारखंड के प्रमुख शहरों का हाल

पटना/रांची : हवा में कनकनी बढ़ने से ठंड में गुरुवार को इजाफा देखने को मिल रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में हल्की हवा बह रही है जो अपने में ठंड समाये हुए है. यदि यहां के तापमान की बात की जाए तो 30 नवंबर यानी गुरुवार को धूप खिली रहेगी और तापमान 11 डिग्री […]
पटना/रांची : हवा में कनकनी बढ़ने से ठंड में गुरुवार को इजाफा देखने को मिल रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में हल्की हवा बह रही है जो अपने में ठंड समाये हुए है. यदि यहां के तापमान की बात की जाए तो 30 नवंबर यानी गुरुवार को धूप खिली रहेगी और तापमान 11 डिग्री से 25 डिग्री के बीच रहेगा.
धनबाद में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा. खबर लिखने के वक्त यहां का रिकार्ड 16 डिग्री रिकार्ड किया गया है. देवघर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा.
जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा. यदि बात बिहार की करें तो राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा, साथ ही यहां हल्के कोहरे के साथ मौसम ठंड रहेगी. मुजफ्फरपुर का भी तापमान 27 डिग्री और 13 डिग्री के बीच ही गोते खाते रहेगा. बात भागलपुर की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा.
बिहार के शहर गया में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










