ePaper

हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस आज रात 12:30 बजे खुलेगी

Updated at : 18 Nov 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस आज रात 12:30 बजे खुलेगी

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. इसलिए जरूरी है कि हटिया और हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले लोग अपनी ट्रेन का समय जरूर चेक कर लें. खासकर जमशेदपुर और खड़गपुर होकर हावड़ा जाने वाली ट्रेनों के बारे में […]

विज्ञापन

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. इसलिए जरूरी है कि हटिया और हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले लोग अपनी ट्रेन का समय जरूर चेक कर लें. खासकर जमशेदपुर और खड़गपुर होकर हावड़ा जाने वाली ट्रेनों के बारे में अवश्य जानकारी हासिल कर लें.

खड़गपुर स्टेशन पर एनआई कार्यों के कारण हटिया और रांची से खड़गपुर होकर हावड़ा जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया हैयाउनके समय में परिवर्तन किया गया है, उसमें रांची-हावड़ा-रांची स्पेशल ट्रेन, रांची-हावड़ा-रांची इंटरसिटी, खड़गपुर-हटिया पैसेंजर, हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस और हटिया-खड़गपुर पैसेंजर शामिल हैं.

ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखें :

1. रांची-हावड़ा-रांची स्पेशल ट्रेन : 19/11/2017 तक रद्द

2. रांची-हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस : 18/11/2017 को रद्द

3. खाड़गपुर-हटिया पैसेंजर : 19/11/2017 तक रद्द

4. हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस : 18/11/2017 को रद्द

5. हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस रात 12:30 बजे खुलेगी. यात्रा 19/11/2017 से शुरू होगी

6. हटिया-खड़गपुर पैसेंजर : 19/11/2017 तक रद्द रहेगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola