अमित शाह के मिशन 2019 को सफल बनाने में जुटा झारखंड भाजपा महिला मोर्चा

Updated at : 19 Aug 2017 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह के मिशन 2019 को सफल बनाने में जुटा  झारखंड भाजपा महिला मोर्चा

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तय किया है कि वर्ष 2019 में पार्टी अपने दम पर 350 सीटें जीते. इसके लिए उन्होंने राज्यों की इकाइयों को टास्क दे दिये हैं. अमित शाह के निर्देश के अनुरूप झारखंड भाजपा महिला मोर्चा ने पार्टी को ग्रासरूट लेवल तक मजबूत करने […]

विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तय किया है कि वर्ष 2019 में पार्टी अपने दम पर 350 सीटें जीते. इसके लिए उन्होंने राज्यों की इकाइयों को टास्क दे दिये हैं. अमित शाह के निर्देश के अनुरूप झारखंड भाजपा महिला मोर्चा ने पार्टी को ग्रासरूट लेवल तक मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती सिंह चाहती हैं कि झारखंड इकाई अमित शाह के झारखंड दौरे से पहले ही काम पर लग जाये.

आरती सिंह ने कहा राजधानी रांची के निकट नामकुम के महिलौंग स्थित सरला बिरला स्कूल परिसर में शनिवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार गोष्ठी सह महिला सम्मेलन’ आयोजित किया गया है. इसमें कार्यकर्ताओं को बताया जायेगा कि उन्हें कैसे प्रदेश और देश के विकास में भागीदारी निभानी है. कैसे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में शहर-शहर और गांव-गांव के लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं को खासतौर पर बताया जायेगा कि सरकारनेऐसी कौन-कौन सी योजनाएंलांच की हैं, जो महिलाओं के लिए लाभकारी हैं.

इसे भी पढ़ें : VIDEO+PICS : धनबाद में रेनबो ग्रुप के धीरेन रवानी की गोली मार कर हत्या, हत्यारे भतीजे को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी जायेगी कि वे प्रखंड और बूथ स्तर तक उन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें. भाजपा महिला मोर्चा की झारखंड इकाई की अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन के दौरान संगठन की खामियों और खूबियों पर भी चर्चा होगी. खामियों को दूर करने पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को बताया जायेगा कि उन्हें कैसे काम करना है. कैसे आम जन तक पार्टी को पहुंचाना है.

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 के आम चुनावों में ज्यादा से ज्यादा भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए महिला मोर्चा काम करेगी. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपना योगदान देंगी. इसके लिए प्रखंड स्तर पर कमेटी बनायी जायेगी, जो पूरे अभियान की निगरानी करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola