विराट हिंदू सम्मेलन में जुटे लोग

Updated:
विज्ञापन
विराट हिंदू सम्मेलन में जुटे लोग

लटमा के मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया हुआ

विज्ञापन

हटिया.

लटमा के मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया हुआ. जिसमें हिंदू समाज की विसंगतियों के निवारण, परिवारों में बिखराव और समाज के विघटन पर चर्चा में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया. मुख्य वक्ता रामकृष्ण आश्रम के स्वामी अजोपानंद जी, अद्वैत आश्रम के अमृतानंद जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनंद जी विश्व हिंदू परिषद के महानगर के अध्यक्ष कैलाश केशरी ने लोगों को संबोधित किया. सम्मेलन के संयोजक लाल दिग्विजय नाथ शाहदेव, सह संयोजक लाल प्रमोदनाथ शाहदेव ने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण व उद्देश्य राजेंद्र सिंह ने बताया. संचालन सुबोध शाहदेव ने व धन्यवाद ज्ञापन डाॅ राजेश चंद्र त्रिपाठी ने किया. सम्मेलन में भजन व भोजन का आयोजन भक्त बजरंगी सेवा दल लटमा ने किया. सम्मेलन को सफल बनाने में चंदन, निर्भय, शशि, शैलेश, बिहारी, दिग्पाल, प्रवीण, माया, त्रिपाठी व मनीष ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Dharmendra Giri

लेखक के बारे में

By Dharmendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola