ePaper

प्रभात खबर ने शानदार मास्टहेड बनाकर दी यशपाल को श्रद्धांजलि

Updated at : 26 Jul 2017 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर ने शानदार मास्टहेड बनाकर दी यशपाल को श्रद्धांजलि

रांचीः प्रभात खबर ने देश के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल के निधन पर मास्टहेड बनाकर उन्हें याद किया. उनके जीवन से जुड़ी रोचक जानकारियां साझा की. प्रोफेसर यशपाल का विज्ञान को रोचक बनाने में अहम योगदान था. दूरदर्शन पर कार्यक्रम के जरिये उन्होंने बच्चों के मन में उठते कई सवालों का जवाब दिया. […]

विज्ञापन

रांचीः प्रभात खबर ने देश के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल के निधन पर मास्टहेड बनाकर उन्हें याद किया. उनके जीवन से जुड़ी रोचक जानकारियां साझा की. प्रोफेसर यशपाल का विज्ञान को रोचक बनाने में अहम योगदान था. दूरदर्शन पर कार्यक्रम के जरिये उन्होंने बच्चों के मन में उठते कई सवालों का जवाब दिया. वे 91 वर्ष के थे. प्रोफेसर यशपाल को साइंस और इंजिनियरिंग के क्षेत्र में योगदान के लिए पहचाना जाता है.

आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

1. देश के बड़े वैज्ञानिकों में प्रो. यशपाल का नाम शामिल है जिनका जन्म 26 नवंबर 1926 को हरियाणा में हुआ था.

2. 1976 में पद्म भूषण से नवाजे गये यशपाल को 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

3. यशपाल ने अपने करियर की शुरुआत टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से की थी.

4. 1973 में सरकार ने उन्हें स्पेस ऐप्लीकेशन सेंटर का पहला डायरेक्टर नियुक्त किया था. यही नहीं 1983-84 में वे प्लानिंग कमिशन के चीफ कंसल्टेंट के पद पर भी रहे.

5. यशपाल ने वर्ष 2007 से 2012 तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के वाइस चांसलर के पद पर भी अपनी सेवा दी.

6. वर्ष 2009 में विज्ञान को बढ़ावा देने और उसे लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाने की वजह से उन्हें यूनेस्को ने कलिंग सम्मान से सम्मानित किया.

7. यशपाल को कौसमिक किरणों पर अपने गहरे अध्ययन के लिए भी पहचाना जाता है. टीवी पर विज्ञान से जुड़े कार्यक्रमों में वह कुछ साल पहले तक अपने विचार रखने के लिए आते थे.

8. विज्ञान से जुड़ी मुश्किल बातों को भी आसान भाषा और सहज तरीके से समझाने के कारण ही वे विज्ञान के छात्रों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola