पीएचसी खलारी में आयोजित एएनसी शिविर में 102 गर्भवती महिलाओं की जांच

Updated at : 14 Jun 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी खलारी में आयोजित एएनसी शिविर में 102 गर्भवती महिलाओं की जांच

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खलारी में शनिवार को गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी (प्रसवपूर्व देखभाल) प्रोफाइल टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खलारी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खलारी में शनिवार को गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी (प्रसवपूर्व देखभाल) प्रोफाइल टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डा इरशाद के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 102 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. इस दौरान सीएचसी बुड़मू से आयी स्त्री रोग विशेषज्ञ डा पल्लवी सिंह ने महिलाओं की चिकित्सकीय जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया. शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य जरूरी परीक्षण किए गये. जांच के बाद प्रत्येक महिला को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी तथा ओआरएस की गोलियां दी गयी. उन्हें पोषणयुक्त आहार लेने, समय-समय पर जांच कराने और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गयी. डॉ इरशाद ने बताया कि एएनसी जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं का समय रहते पता चलता है, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है. शिविर को सफल बनाने में डा डीबी सिंह, सीएचओ अंजना नाग, दृष्टि रानी, एएनएम अनिता टोप्पो, पूनम कुमारी, प्रफुल्लित बेग, किरण कुमारी, लैब टेक्नीशियन परवेज, तब्बू परवीन, सत्यम सहित एसआई मिथिलेशकुमार मंडल व बालमुकुंद पांडेय आदि का सराहनीय सहयोग रहा.

फोटो:- 14 खलारी 03:- पीएचसी खलारी में एएनसी शिविर के दौरान जांच कराती गर्भवती महिलाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola