Advertisement
जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनी
रांची : प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय मेें भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनायी गयी़ इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगजीवन राम के कार्यों को याद किया़ एससी विभाग के अध्यक्ष सुरेन राम ने कहा कि बाबू जगजीवन ने राम रक्षा […]
रांची : प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय मेें भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनायी गयी़ इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगजीवन राम के कार्यों को याद किया़
एससी विभाग के अध्यक्ष सुरेन राम ने कहा कि बाबू जगजीवन ने राम रक्षा मंत्री रहते हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में बांग्लादेश को आजाद कराने में पूर्ण भूमिका निभायी थी. स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम के जीवन में झारखंड विशेष रूप से जुड़ा है़ वे अंगरेजों के शासन के दौरान हजारीबाग जेल में बंद रहे़ सुरेन राम ने कहा कि जगजीवन राम की पुत्री मीरा कुमार कांग्रेस सहित 17 पार्टियों की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है़ झारखंड-बिहार के सांसद-विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर इनको वोट दे़
मौके पर विजय कुमार राम, सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव, जगदीश साहू, किशन अग्रवाल, केदार पासवान, गौरी मल्लिक, किशोर नायक, राजू राम, वीना देवी, संजय कुमार, प्रभात कुमार, दिनेश लाल सिन्हा, राजू नायक, सुभाष आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement