ePaper

रामगढ़ में खस्सी का मीट कम दिया, तो बारातियों ने की मारपीट, भाग रहे वेटर की कुआं में गिरने से हो गई मौत

Updated at : 24 Apr 2024 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
ramgarh news gola marriage

शव के पास विलाप करते परिजन. इनसेट में मृतक कृष्णा की तस्वीर. फोटो : प्रभात खबर

रामगढ़ जिले के गोला में बारातियों ने कम मीट परोसने पर वेटर से मारपीट कर ली. मारपीट से बचने के लिए भाग रहे वेटर की कुआं में गिरने से मौत हो गई.

विज्ञापन

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के हुप्पू में खस्सी का मीट कम देने पर बारातियों ने मारपीट की. बारातियों की पिटाई से भागने के क्रम में एक वेटर कुआं में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. इसके बाद मृतक के परिजनों ने बारातियों को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा.

बारातियों से बचने के लिए भाग रहे वेटर की कुआं में डूबने से मौत

घटना मंगलवार देर रात की है. एक शादी समारोह में खस्सी का मीट कम देने पर बारातियों ने वेटर के साथ जमकर मारपीट की. इस बीच भागने के दौरान कुआं में डूबने से एक वेटर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बड़की पोना के बेल टोला निवासी कृष्ण महतो (21) पिता रोशन महतो के रूप में हुई.

मृत वेटर के परिजन पहुंचे और जमकर किया बवाल

घटना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने जमकर बवाल काटा. इस बीच, दूल्हा समेत उनके परिजनों को बंधक बना लिया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया.

पुलिस ने दूल्हा और उसके परिजनों को मुक्त करवाया

पुलिस दूल्हा समेत उसके परिजनों को मुक्त कराने के बाद लड़के एवं लड़की पक्ष के 4 लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गयी. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बाराती पक्ष के लोगों पर मारपीट करने के बाद कृष्ण को कुआं में फेंकने का आरोप लगाया गया है.

23 अप्रैल की देर रात रामगढ़ के कोईरी टोला में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ के कोईरी टोला निवासी चेतलाल महतो के पुत्र धीरज कुमार की शादी हुप्पू निवासी योगेंद्र महतो की पुत्री प्रीति कुमारी के साथ 23 अप्रैल की रात में हो रही थी. बैंड-बाजा के साथ बाराती गांव में घूमने के बाद रात लगभग 2:30 बजे दुल्हन के घर पहुंची. तब वरमाला की रस्म शुरू हुई.

वरमाला से पहले खाना खाने पर अड़ गए बाराती

इस बीच बारातियों ने कहा कि वे खाना खाएंगे. वेटर ने कहा कि वरमाला के बाद खाना परोसेंगे. इससे बाराती नाराज हो गये. इस बीच, बारातियों ने जोर डालना शुरू किया कि वेटर उन्हें खाना परोसें. खाना परोसे जाने के बाद बारातियों ने मनचाही खस्सी का मीट देने की मांग की.

मीट कम दिया, तो भड़क गए बाराती, शुरू कर दी मारपीट

इस पर वेटर ने कहा कि लड़की पक्ष के आदेश के अनुसार ही वे मीट परोस रहे हैं. मीट कम मिलने की वजह से बाराती गुस्सा गए और मीट परोस रहे वेटर पर मीट फेंक दिया. इसके बाद वेटर एवं बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसी बीच, भागने के दौरान विवाह पंडाल के पास एक कुआं में कृष्ण महतो गिर गया. डूबने से उसकी मौत हो गई.

मामला शांत हुआ और बारातियों ने फिर से खाना शुरू किया

वेटर के कुआं में गिरने की जानकारी किसी को नहीं थी. मामला शांत हुआ और फिर से बारातियों ने खाना शुरू किया. खाना परोसते समय वेटर कृष्ण कुमार नजर नहीं आया, तो अन्य वेटरों ने उसकी खोजबीन शुरू की. एक-डेढ़ घंटा इधर-उधर तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला. विवाह पंडाल के समीप के कुआं में एक जोड़ी चप्पल लोगों ने देखा. शक होने पर झगर डालकर देखा गया, तो कृष्ण महतो का शव मिला.

मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

कृष्ण की मृत्यु के बाद मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया. हंगामा होता देख दूल्हा पक्ष के लोग दूल्हा एवं दुल्हन को लेकर भागने की तैयारी में थे. मृतक के परिजनों ने इन सबको घेर लिया और पुलिस को सूचना देकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. लगभग 2 घंटे तक दूल्हा सहित उसके परिजन बंधक बने रहे.

दूल्हा और उसके पिता समेत 4 लोगों को थाने ले गई पुलिस

पुलिस ने दूल्हा धीरज कुमार, उसके पिता चेतलाल महतो एवं लड़की के पिता और लड़की के भाई को पूछताछ के लिए थाना ले गयी. तब जाकर मृतक के परिजन शांत हुए. मृतक के परिजनों ने बताया कि कृष्ण महतो, रोशन महतो का बड़ा पुत्र था. मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों की पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी : पुलिस

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि कृष्ण अविवाहित था. उसकी शादी तय हो गयी थी. इस संबंध में थाना प्रभारी हरिपद टुडू ने बताया कि लोगों से पूछताछ की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

थाना प्रभारी ने जताई संभावना- इस तरह हुई होगी कृष्णा की मौत

थाना प्रभारी ने कहा कि मारपीट के दौरान भगाने के क्रम में कृष्ण महतो संभवत: कुआं में गिर गया होगा. किसी को इसका पता नहीं चल पाया और देर तक कुआं के पानी के अंदर रहने की वजह से उसकी मौत हो गयी होगी. हालांकि, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा.

Also Read : झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसा, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, बिहार के पटना से पूजा करने कार से आ रहे थे रजरप्पा मंदिर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola