दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण, संवेदक पर कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 22गोला,04- जर्जर सड़क | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में बरियातू-साड़म सड़क निर्माण कार्य दो साल से लंबित है। ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं ने संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

गोला: मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बरियातू बाजार टांड़ से साड़म होते हुए माचाटांड़ तक 6.950 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य विभाग) सह कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार महतो ने इस संबंध में रामगढ़ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है.

विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क निर्माण की निविदा 29 मार्च 2023 को निकाली गयी थी और कार्य क्लासिक इंजिकॉम को आवंटित किया गया. 10 सितंबर 2024 को विधिवत शिलान्यास भी हुआ. लेकिन इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है.

इससे सड़क की स्थिति लगातार जर्जर होती जा रही है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. खराब सड़क के कारण आये दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. कमलेश कुमार महतो ने आरोप लगाया कि संवेदक की लापरवाही से सरकार की विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और आम जनता परेशान है.

उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि संबंधित संवेदक को तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया जाये. यदि तय समय सीमा में कार्य प्रारंभ नहीं होता है, तो संवेदक को ब्लैकलिस्ट कर किसी अन्य सक्षम एजेंसी से निर्माण कार्य कराया जाये, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके.

इस संबंध में कंपनी के प्रबंधक की ओर से कहा गया कि सड़क निर्माण को लेकर बनायी गयी एस्टीमेट को री करने को लेकर आवेदन दिया गया है. विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद काम चालू कर दिया जायेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola