ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 22 चितरपुर डी - रोते बिलखते मृतक की मां और परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के जेपी निग्री कोल माइंस में सुरक्षा गार्ड शिवनारायण महतो की मौत। परिजनों ने कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

रजरप्पा: रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल रेलवे स्टेशन के समीप जे पी निग्री कोल माइंस मायल साइडिंग में सुरक्षा गार्ड शिवनारायण महतो (लगभग 45 वर्ष) की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. इस संदर्भ में मृतक की पत्नी मीरा देवी ने रजरप्पा थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

जिसमें कहा गया है कि मेरे पति शिवनारायण महतो जे पी निग्री कोल माइंस मायल साइडिंग में हिंदुस्तान सिक्योरिटी एंड एलाइड सर्विसेज के अधीन पिछले छह माह से सुरक्षा गार्ड का काम कर रहे थे. 20 जुलाई को ड्यूटी के दौरान गश्ती के क्रम अचानक गिर कर बेहोश हो गये. जिन्हें हॉप हॉस्पिटल पहुंचाया गया.

जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया. 22 जुलाई को इलाज के क्रम में रिम्स में उनकी मौत हो गयी. मृतक की पत्नी ने पुलिस से उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है. उधर, बड़कीपोना पंचायत के मुखिया अरविंद सिंह ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मृतक के आश्रितों को कंपनी के द्वारा उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए.

परिजनों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्नमृतक की मां सोहरी देवी दहाड़ मार रोते हुए कह रही थी कि कंपनी द्वारा समय पर उचित इलाज नहीं कराया गया. जिस कारण मेरे बेटे की मृत्यु हो गयी. मृतक शिवनारायण महतो अपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था.

इसकी मृत्यु से परिजनों के समक्ष भरण पोषण की विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वे अपने पीछे मां, पत्नी, दो बच्चे समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया. क्या कहते है एरिया इंचार्ज

हिंदुस्तान सिक्योरिटी एंड एलाइड सर्विसेज एरिया इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि शिवनारायण महतो गायकवाड़ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड चितरपुर, रामगढ़ के मायल स्थित साइडिंग में सुरक्षा गार्ड के रूप में पिछले कई माह से काम कर रहा था.

कंपनी द्वारा गत दो माह से सुरक्षा गार्डों का मानदेय भी नहीं दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी द्वारा पीएफ और मेडिकल की सुविधा भी नहीं दी जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola