झांकी जलने के बाद भी कम नहीं हुआ लोगों का उत्साह

Updated:
विज्ञापन

झांकी जलने के बाद भी कम नहीं हुआ लोगों का उत्साह

विज्ञापन

भदानीनगर. रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को क्षेत्र में कई जगहों से झांकी निकाली गयी थी. ग्रामीण व कोयलांचल क्षेत्र से निकली झांकी एक-एक कर रामनवमी मैदान भुरकुंडा पहुंच रही थी. इसी दौरान, महुआ टोला से निकली झांकी भदानीनगर ओपी के समीप शॉर्ट सर्किट के कारण कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जल गयी. आयोजकों ने जामवंत की विशाल झांकी तैयार की थी. हालांकि, इस घटना में कोई भी श्रद्धालु जख्मी नहीं हुआ. बताया गया कि जेनरेटर से झांकी के बीच जुड़े किसी वायर को जोड़ने के क्रम में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ. झांकी जल जाने से श्रद्धालुओं में निराशा अवश्य हुई, लेकिन उनका उत्साह कम नहीं हुआ. लोग बगैर झांकी के जुलूस की शक्ल में रामनवमी मैदान पहुंचे. उनमें जबरदस्त उत्साह देखा गया. मेला समिति ने भी इस अखाड़े की उत्साह की प्रशंसा की. उनके उत्साह के लिए अखाड़े को विशेष पुरस्कार भी दिया गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola