:::पतरातू : जुलूस में दिखा श्रद्धा व उत्साह का संगम

Updated:
विज्ञापन

पतरातू : जुलूस में दिखा श्रद्धा व उत्साह का संगम

विज्ञापन

पतरातू. पतरातू क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा व उत्साह का संगम देखने को मिला. क्षेत्र के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद महावीरी झंडे के साथ जुलूस निकाला गया. पीटीपीएस कॉलोनी क्षेत्र के पंच मंदिर, हनुमानगढ़ी, सीसीएल कॉलोनी, न्यू मार्केट, शाह कॉलोनी, कटिया, बरतुआ व शाहीटांड़ समेत विभिन्न स्थानों से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए कोतो अखाड़ा पहुंचा. इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा. कोतो अखाड़ा में श्रद्धालुओं व अखाड़ा दलों ने हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया. जुलूस में शामिल युवाओं ने पारंपरिक हथियारों लाठी, भाला व तलवार के साथ कौशल का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान खींचा. क्षेत्र के काली मंदिर में दुर्गा पूजा का भी आयोजन किया जा रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह व भक्ति का वातावरण बना हुआ है. जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए कॉलोनी क्षेत्र के पंचमंदिर पंचायत स्थित ललन दुकान व बुक स्टॉल पर शरबत की व्यवस्था की गयी थी. इस अवसर पर कोतो अखाड़ा में संरक्षक जयप्रकाश सिंह ननकी, मुखिया निधि सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, अमरेंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर शिवा कच्छप, मुखिया नूतन सिंह, अजीत कुमार, किशोर महतो, नमो नारायण ओझा, सुमन सिंह, शीला तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, सपन दास, सुजीत पटेल, नित्यानंद कुमार, बिगन महली, रामनवमी कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola