टिपला में दुर्गा पूजा को लेकर नई कमिटी गठित, जगदीश साव बने मुख्य संयोजक; चंदा राशि तय

Updated:
विज्ञापन

कमिटी गठन के समय उपस्थित लोग : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टिपला दुर्गा मंडप में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई. नई पूजा कमिटी का गठन कर चंदा राशि भी निर्धारित की गई है.

विज्ञापन

उरीमारी : रामगढ़ जिले के उरीमारी में रेलवे साइडिंग टिपला स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में बुधवार को दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूजा की तैयारियों, खर्च एवं चंदा राशि को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. पूजा कमिटी की ओर से पिछले आयोजन के खर्च और चंदा राशि का विवरण भी उपस्थित लोगों के समक्ष रखा गया.

विज्ञापन

जगदीश साव बने मुख्य संयोजक और दारा साव अध्यक्ष

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों की सहमति से दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नई पूजा कमिटी का गठन किया गया. इसमें सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव को मुख्य संयोजक बनाया गया. वहीं अरुण साव, अर्जुन टोप्पो, जय प्रकाश कच्छप, उत्तम कुमार, शक्ति साव, तपन विश्वास, महादेव मुंडा, संजय उरांव, बालदेव कुमार, सोहन सेठी, कालीचरण ठाकुर, कैलाश मुंडा को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई. वही दारा साव को अध्यक्ष, विशाल राम को उपाध्यक्ष, सुभाष करमाली को सचिव, लोकेश कुमार को उपसचिव, विराट मेहता (विक्की) कोषाध्यक्ष गौतम कुमार, सहकोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री कृष्णा मुंडा चुना गया. कार्यकारिणी सदस्य में विशाल रजक, उपेंद्र साव, योगेश कुमार, रिक्की मुंडा, दिलीप साव, नितेश मुंडा, सुनील उरांव, सुमन कुमार, अजय ठाकुर, दीपक कुमार साव एवं रौनक साव उपस्थित थे.

CCL कर्मियों से 1700 और प्राइवेट कर्मियों से 800 रुपये चंदा तय

पूजा-अर्चना के लिए मुख्य पुजारी के रूप में मुकेश कुमार साव, नीतीश कुमार मेहता और बसंत कुमार साव का चयन किया गया. जबकि आचार्य की जिम्मेदारी विनोद पाण्डेय को दी गई. बैठक में पूजा के आयोजन के लिए चंदा राशि भी निर्धारित की गई. इसके तहत सीसीएल कर्मियों से 1700 रुपये तथा प्राइवेट कर्मियों से 800 रुपये चंदा राशि तय की गई.

ये भी पढ़ें: चौपारण मे धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दो महिलाएं घायल; आधा दर्जन लोगों पर शिकायत दर्ज


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola