रामगढ़ के गिद्दी मजदूर कॉलोनी में 36 घंटे से बिजली गुल, पेयजल आपूर्ति प्रभावित; आंदोलन की चेतावनी
गिद्दी मजदूर कॉलोनी में 36 घंटे से बिजली गुल है, जिससे लोग परेशान हैं. मजदूरों ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे.
गिद्दी: रामगढ़ जिले के गिद्दी मजदूर कॉलोनी में पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली गुल होने से कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मजदूरों की शिकायत के बावजूद अब तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से लोगों में प्रबंधन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.
ट्रांसफॉर्मर के सर्किट का फ्यूज उड़ने से हो रही दिक्कत
जानकारी के अनुसार, गिद्दी बरगाछ स्थित ट्रांसफॉर्मर के सर्किट का फ्यूज 17 अगस्त की सुबह करीब छह बजे उड़ गया था. इसके बाद से गिद्दी शॉपिंग सेंटर, गुरुद्वारा कॉलोनी, शनिचर बाजार समेत कॉलोनी के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित है.
ये भी पढ़ें: भुरकुंडा में चोरों का आतंक: एक ही रात दो मॉल से उड़ाये साढ़े 7 लाख के सामान
बिजली बाधित होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित
बिजली विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, गिद्दी सब-स्टेशन और बरगाछ का स्विच ब्रेकडाउन है. वहीं, गिद्दी वाशरी सब-स्टेशन से शटडाउन नहीं मिलने के कारण मरम्मत का काम अटका हुआ है. लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण कॉलोनी के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जिससे समस्या और गंभीर हो गयी है.
मजदूरों ने दी चेतावनी
मजदूरों ने गिद्दी कोलियरी प्रबंधन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अविलंब बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गयी, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ के 6 अंचलों में आज से विशेष राजस्व शिविर, दाखिल-खारिज समेत लंबित मामलों का होगा निपटारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रंजीत सिंह
रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








