रामगढ़ में निर्माणाधीन मकान से 5 लाख के सामान की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ की सैयद कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से चोरों ने पांच लाख रुपये का सामान चोरी किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

रामगढ़ : जिले के नयीसराय की सैयद कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने मकान से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. मामले को लेकर मकान मालिक मो. दानिश ने रामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

72 पिन वॉशर, कूलिंग फैन समेत कई सामान लेकर भागे चोर

मकान मालिक के अनुसार, 16 अगस्त की रात करीब 2:42 बजे चोरी की घटना हुई. चोरों ने मकान में रखे 72 पिन वॉशर, कूलिंग फैन, कंडेंसर, करीब 300 फीट कॉपर पाइप, छह इंडोर यूनिट और पांच रनर समेत 11-12 एसी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद उनमें लगे कीमती सामान निकालकर फरार हो गये.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं. मकान मालिक ने आवेदन में दो लोगों पर चोरी में शामिल होने का संदेह जताया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: चतरा में युवक को गोली मारकर घायल करने का आरोप,16 लोगों पर केस दर्ज

ये भी पढ़ें: भुरकुंडा में चोरों का आतंक: एक ही रात दो मॉल से उड़ाये साढ़े 7 लाख के सामान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola