चतरा में युवक को गोली मारकर घायल करने का आरोप,16 लोगों पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

चतरा में शाहजाद कुरैशी पर जानलेवा हमले के मामले में 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में कुरैशी मुहल्ला निवासी जुली परवीन (पिता शाहजाद कुरैशी) ने सदर थाना में आवेदन देकर 16 लोगों पर अपने पति शाहजाद कुरैशी को गोली मार कर घायल करने का आरोप लगाया है. आरोपियों में सेठ कुरैशी, रॉकी कुरैशी, शब्बीर उर्फ कोका, समीर, अकबर, अफसर समेत अन्य लोग शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

राशन लेने बाजार जा रहे थे तभी कुछ लोग उन्हें पकड़ कर मारपीट करने लगे: पत्नी

पत्नी जुली परवीन ने बताया कि 16 अगस्त की शाम उनके पति घर का राशन लेने बाजार जा रहे थे. इसी दौरान मुहल्ले में ही कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट करने लगे. पत्नी ने उक्त लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जान से मारने की नीयत से जांघ में गोली मारी. इतना ही नहीं उन पर तलवार से भी हमला किया गया, जिसमें पति शाहजाद कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायल शाहजाद कुरैशी की इलाज राज हॉस्पिटल में चल रही है

फिलहाल शाहजाद कुरैशी का इलाज रांची के राज हॉस्पिटल में चल रहा है. जुली परवीन ने थाना प्रभारी से सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है. मामले में थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि पत्नी के आवेदन के आधार पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

ये भी पढ़ें: आजम खान के ठिकानों पर ED की रेड, जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी, रामपुर से दिल्ली तक कार्रवाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola