अमलाटोला के कई घरों में घुसा पानी, मकान ढहा, गुरुद्वारा में कमर तक पानी, रोमन चर्च की दीवार गिरी

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा में भारी बारिश से रोरो नदी उफान पर है. अमलाटोला में कई घर ढह गए और गुरुद्वारा में पानी भर गया है. प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा.

विज्ञापन

चाईबासा. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से चाईबासा शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. निचले इलाकों में भारी जलजमाव से घरों और दुकानों में पानी घुस गया है. गाड़ीखाना से स्टेशन जाने वाले गुरुद्वारा मार्ग पर पानी बहने से यातायात बाधित है. वहीं, गुरुद्वारा साहिब में कमर तक पानी है. डीआइजी रोड पर जलजमाव है. चाईबासा में रोरो नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है.

नाले पानी ओवर फ्लो होकर अमला टोला में घुसा

अमला टोला में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर अचानक घरों में घुस गया. बुधन देवगम का मकान भरभरा कर ढह गया. घर के अंदर रखा सारा सामान मलबे में दब गया. हालांकि, समय रहते घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. चारू कुंकल, जेना कुंकल और जितेन देवगम के घरों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है. इसके अलावा, रोमन चर्च की चहारदीवारी गिर गयी है.

पीड़ितों को धर्मशाला में ठहराया गया, भोजन की व्यवस्था की गयी

प्रशासन ने सभी पीड़ित परिवारों को सुरक्षित निकालकर खिरवाल धर्मशाला में ठहराया है. बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के लिए भोजन, पानी और कपड़ों की व्यवस्था की गयी है. साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धर्मशाला पहुंचकर पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच की, जिसमें चार-पांच छोटे बच्चों को बेहतर देखभाल के लिए सदर अस्पताल के एमटीसी भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: JSSC-CGL विवाद पर राज्यसभा सांसद नथवाणी की CM को खास सलाह, कहा- चयनित छात्रों के साथ न हो नाइंसाफी

एसडीओ, सीओ व कार्यपालक पदाधिकारी ने व्यवस्था देखी

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हो गये. एसडीओ संजय कुमार, सीओ उपेंद्र कुमार, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू और नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

ये भी पढ़ें: झारखंड CM के ऐलान के बाद रद्द होंगी ये प्रमुख भर्ती परीक्षाएं, देखें TDPL एजेंसी से जुड़ी 8 परीक्षाओं की लिस्ट


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola