10 दिन से थमे हैं हाइवा के पहिए! चतरा में कोयला-फ्लाई ऐश ढुलाई बंद

Updated:
विज्ञापन

धरना पर बैठे मनोज कुमार चंद्रा व अन्य | Prabhat Khabar Network

सिमरिया में कोयला और फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी, प्रशासन से 13 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग।

विज्ञापन

सिमरिया. सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे कोयला व फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग के विरुद्ध हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन दसवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा. संघर्ष समिति के द्वारा 13 सूत्री मांग को सिमरिया चौक में अनिश्चितकालीन धरना दिया गया है. धरना के माध्यम से जिला प्रशासन, एनटीपीसी व सीसीएल से मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोयले व फ्लाई ऐश की ढुलाई अनिश्चित काल के लिए पूर्णतः बंद कर दी गयी है. जिससे नो इंट्री के पास कई कोल वाहन ठहरे हुए है. कोल वाहनों से कोयला की ढुलाई नही होने सरकार को हर रोज लाखो रूपये का नुकसान हो रहा है.

आंदोलन झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा के नेतृत्व में चल रहा है. श्री चंद्रा ने कहा कि कहा कि कोल वाहनों के द्वारा यहां के लोगो को बेरहमी से कुचल दिया जा रहा है. लोग बेमौत मारे जा रहे है. जिससे मृतक के परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो रहे है. इस मसले को लेकर प्रशासन चुप्पी साधे हुई है.

जिला प्रशासन, एनटीपीसी व सीसीएल द्वारा मृतक परिवार के आश्रितों के लिए कोई भी मुआवजा नीति अबतक तय नहीं की किया गया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चतरा की जनता की समस्या का समाधान करने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. मौखिक आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा, बल्कि आंदोलन और भी तेज होगा. उन्होंने कहा कि जबतक 13 सूत्री मांगो का लिखित पत्र नहीं मिल जाता, तबतक आंदोलन जारी रहेगा.

आंदोलन में जिप सदस्य देवनंदन साहू, झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव साहू, कामख्या प्रसाद सिंह, रमन कुमार साहू, भूपेंद्र ठाकुर, बिनोद महतो, नेमधारी महतो, सुरेश यादव, बीरेंद्र यादव, करम साहू, सन्नी कुमार, रफीक मियां, बिट्टू कुमार, मो गोल्डन समेत अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: सिमरिया पुलिस ने 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

ये भी पढ़ें: टंडवा में सूर्य मंदिर विकास समिति की बैठक में गणेश महोत्सव मनाने का निर्णय, एक साल में मंदिर को मिले 11 लाख रुपये


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola