सिमरिया पुलिस ने 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य : प्रभात खबर

सिमरिया पुलिस ने लावालौंग-बगरा रोड पर छापेमारी कर 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है.

विज्ञापन

सिमरिया: पुलिस ने लावालौंग-बगरा रोड स्थित गोठाई गांव के पास से 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में लावालौंग थाना क्षेत्र के टूनगुन गांव निवासी सुधीर ठाकुर और खनगड्ढा गांव निवासी सुरेश गंझू शामिल है. तस्करों के पास से अफीम के अलावा एक अपाची बाइक (जेएच 02 बीएस 3835) और एक मोबाइल जब्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एसडीपीओ ने दी जानकारी

यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति लावालौंग से पत्थलगड्डा अफीम की बिक्री करने जाने वाले है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लावालौंग-बगरा रोड में छापामारी अभियान चलाया, इस दौरान बाइक से आ रहे दो लोगों को अफीम के साथ पकड़ा गया.

मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान चला पुलिस कर रही कार्रवाई

इस संबंध में सिमरिया थाना कांड संख्या 145/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज गिरफ्तार दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने आगे कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि नशे कारोबारी और इसमें संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. छापामारी टीम में सिमरिया अंचलाधिकारी गौरव राय, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के अलावा आरक्षी संजीव कुमार, शंकर प्रसाद मेहता समेत कई जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola