चाईंबासा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-वयस्त, कई घरों में घुसा पानी

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. कई घर ढह गए हैं और जलजमाव के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

विज्ञापन

चाईबासा : दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. कई नीचे इलाकों और मोहल्लों में भारी जल जमाव हो गया है, जिससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है. गाड़ीखाना से स्टेशन जानेवाली गुरूद्वारा मार्ग से ऊपर पानी बह रहा है. मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गयी है. गुरूद्वारा में कमर भार पानी घुस गया है. वहीं डीआइजी स्थित मार्ग पर जल जमाव हो गया है. वहीं, चाईबासा के रोरो नदी में जल स्तर बढ़ गया है. बारिश के कारण कई कच्चे और पुराने मकान ढहने की घटनाएं सामने आयी है. जिससे परिवारों को भारी नुकसान और संकट का सामना करना पड़ रहा है. लगातार नमी और पानी के रिसाव से कमजोर हुए कच्चे घर ढह गये. इधर रोमन चर्च के चाहरदीवारी गिर गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर के अमला टोला में घुसा पानी

लगातार बारिश से चाईबासा शहर के अमला टोला में पानी घुसने से एक घर ढह गया. इसमें अमला टोला निवासी बुधन देवगम ढह गया है. चारू कुंकल, जेना कुंकल, जितेन देवगम का घर में पानी घुस गया. लोग सुरक्षित बाहर निकल गये. लेकिन घरों के अंदर सामान दब गया. लोगों नेबताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच-छह अचानक नाला का पानी बढ़ गया. नाला ओभरफ्लो हो गया और पानी घरों में घुस गया. पानी घुसने से घर के सभी सदस्य बाहर निकल गये. पीड़ित बुधन देवगम ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे अचानक घर में पानी घुस गया. घर के सभी सदस्य बाहर निकल गये. कुछ देर बाद बुधन देवगम का मकान भरभरा कर ढह गया. सामान सभी दब गया. ये भी पढ़ें: रांची समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जल जमाव की बनी स्थिति

मौके पर पहुंचे अधिकारी और बचाव कार्य शुरू किये

सूचना मिलने पर जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों की सुरक्षा और बचाव कार्य में लग गये. एसडीओ संजय कुमार, सीओ उपेंद्र कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू, नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा पहुंचे और घटना की स्थिति का जायजा लिया गया. सभी पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थान खिरवाल धर्मशाला में रखा गया है. इसमें बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग शामिल है. सभी का सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, पानी आदि की सुविधा व्यवस्था की गयी है. वहीं बच्चों के कपड़े का भी व्यवस्था की गयी. पीड़ित परिवारों की देखरेख में प्रशासन की टीम लगी है.

स्वास्थ्य विभाग के निगरानी में पीड़ित परिवार

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पीड़ित परिवारों की सेवा में लगी हुई है. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हांसदा एंड टीम के द्वारा स्वास्थ्य जांच आदि की गयी. चार-पांच छोटे बच्चों को सदर अस्पताल के एमटीसी ले जाया गया.

ये भी पढ़ें: चतरा में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मातम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola