चतरा में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मातम

Updated:
विज्ञापन

चतरा के हंटरगंज में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अपनी पत्नी से मिलने डोभी जा रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

हंटरगंज : झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग स्थित मदरसा गांव के समीप सोमवार की देर शाम दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टकरा गई. इस हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक युवक रामगढ़ गांव निवासी सुनील रविदास (पिता-कपिल रविदास) का पुत्र था.

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ से बहेरा जा रहा था युवक, इसी दौरान हुआ हादसा

वह अपने मोटरसाइकिल से रामगढ़ से डोभी थाना क्षेत्र के बहेरा गांव जा रहा था. इसी दौरान मदरसा के समीप सामने से आ रही अपाची मोटरसाइकिल से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजनों को दिया.

घटना की सूचना पाते ही परिवार में मची चीख-पुकार

घटना की सूचना पाते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी की नौकरी शिक्षिका में हुआ है. वह डोभी थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में रहती है. और वह रामगढ़ से अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया.

ये भी पढ़ें: बरहोर कॉलोनी में शिविर सह आमसभा, समस्याओं का BDO ने किया ऑन द स्पॉट समाधान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola