इटखोरी में तालाब में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के इटखोरी में तालाब में डूबने से 55 वर्षीय सियाराम सिंह की मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन

इटखोरी : झारखंड के चतरा जिले के लीटा गांव निवासी सियाराम सिंह (55) की मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना करीब दो बजे की बतायी जा रही है. हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

गांव के लोगों ने तालाब में तैरते देखा शव

जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने पास के तालाब में सियाराम सिंह की शव को तैरते देखा, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटखोरी ले गये. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, चतरा में पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: पतरातू डैम में तेजी से बढ़ रहा पानी,कभी भी खुल सकते हैं फाटक; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola