JSSC CGL मामले में BSO तेजनारायण पंडित से CID ने की पूछताछ, कई अहम जानकारी मिलने की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

गोल घेरे में चतरा BSO : प्रभात खबर

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने बीएसओ तेजनारायण पंडित से गहन पूछताछ की है. जांच में कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

चतरा से मो० तसलीम की रिपोर्ट JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी मामले में CID की टीम ने मंगलवार को पत्थलगड्डा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित से पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार, मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलने की बात सामने आ रही है. हालांकि, पूछताछ के दौरान सामने आयी जानकारियों और मामले में तेजनारायण पंडित की भूमिका को लेकर पुलिस या सीआईडी की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गयी है. सीआईडी के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को तेजनारायण पंडित को हिरासत में लिया था. इसके बाद उन्हें सीआईडी टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया. टीम ने उनसे मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर भी जानकारी जुटायी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

समाहरणालय परिसर से हिरासत में लिए जाने की चर्चा

BSO तेजनारायण को सोमवार को चतरा समाहरणालय परिसर से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे से लेकर आम लोगों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गयी. सीजीएल मामले में उनका नाम सामने आने के बाद सीआईडी द्वारा पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े मामले में तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था. इसके बाद सीआईडी ने मामले की जांच के क्रम में उनसे पूछताछ की. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि जांच में उनकी भूमिका क्या है और उनके खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाएगी. ये भी पढ़ें: JSSC CGL नियुक्ति रद्द होने से बेरोजगार हुए कर्मचारी, किसी ने DRDO तो किसी ने रेलवे की नौकरी छोड़ी

CID परीक्षा में हुई गड़बड़ी से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है

सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं की जांच के दौरान सीआईडी विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटा रही है. इसी क्रम में संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. तेजनारायण पंडित से पूछताछ को भी इसी जांच की कड़ी माना जा रहा है. अधिकारियों द्वारा पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है. गौरतलब है कि जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार की देर शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा एवं परिणाम को रद्द करने की घोषणा की. साथ ही साथ ही टीडीपीएल द्वारा ली गयी सभी परीक्षाएं, परिणाम और चयन प्रक्रिया को भी रद्द करने की घोषणा की. इसके साथ ही वर्ष 2014 से अब तक हुई विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच कराने की बात भी कही है. मामले में सीआईडी को भी व्यापक जांच का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: BIT Mesra में झारखंड के छात्रों के लिए फिर 50% सीटें होंगी आरक्षित, अगले सत्र से लागू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola