रामगढ़ में SC समाज की समस्याओं को लेकर NCSC अध्यक्ष से मिले विनोद राम, जाति प्रमाण पत्र समेत कई मुद्दों को उठाया
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से मुलाकात करते विनोद राम : प्रभात खबर
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने कहा कि खतियान न होने के आधार पर किसी भी पात्र व्यक्ति को जाति प्रमाण पत्र से वंचित नहीं किया जाना चाहिए.
रामगढ़: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से रांची सर्किट हाउस में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार राम ने मुलाकात की. विनोद कुमार राम ने झारखंड में एससी समाज से जुड़ी विभिन्न गंभीर समस्याओं को आयोग के समक्ष रखा. विनोद कुमार राम ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड में अनुसूचित जाति की आबादी का 12.08 प्रतिशत है.
आपके शहर में
आज भी कई मूलभूत समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है
रामगढ़ जिले में अनुसूचित जाति की आबादी 1,06,337 है. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी आबादी के बावजूद एससी समाज के लोगों को आज भी कई मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. उन्होंने विशेष रूप से भूमिहीन एससी परिवारों को खतियान नहीं होने के कारण जाति प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया.
सफाई कर्मचारियों के वेतन, पीएफ समेत कई मुद्दों पर चर्चा
सफाई कर्मचारियों के वेतन, पीएफ और इएसआइ से जुड़ी समस्याओं को भी आयोग के सामने रखा. विनोद कुमार राम ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से मांग की कि झारखंड में एससी समाज से जुड़ी समस्याओं का संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये जाये. इस दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने कहा कि केवल खतियान नहीं होने के आधार पर पात्र अनुसूचित जाति व्यक्ति को जाति प्रमाण पत्र से वंचित नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: सिमरिया में लगातार बारिश से लोबगा तालाब का बांध टूटा, 15 हजार मछलियां बहीं; एक एकड़ धान की फसल बर्बाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए