बारिश के बीच पतरातू डैम से छोड़ा जा रहा पानी, नहाने और सेल्फी को लेकर प्रशासन का अलर्ट
मंगलवार को डैम के चार और पांच नंबर फाटक खोल गए : प्रभात खबर
पतरातू डैम के दो फाटक तीन-तीन इंच खोले गए हैं, जिससे पानी की निकासी शुरू हो गई है. लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने पर यह फैसला लिया गया है. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
अजय कुमार तुवारी की रिपोर्ट
पतरातू. पतरातू डैम के दो फाटक खोले गए, तीन-तीन इंच पानी की निकासी शुरू पतरातू- लगातार हो रही बारिश के बीच पतरातू स्थित नलकारी जलाशय के डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद मंगलवार को डैम के चार और पांच नंबर फाटक खोल दिए गए. दोनों फाटकों से करीब तीन-तीन इंच पानी की निकासी शुरू कर दी गई है.जलस्तर और पानी के प्रवाह पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है.
शेष परिसंपत्ति, पीटीपीएस पतरातू के प्रशासक एसके पंडा ने बताया कि लगातार बारिश के कारण डैम का जलस्तर 1327.5 आरआरएल को पार कर गया था.जलस्तर को नियंत्रित रखने और डैम की सुरक्षा के मद्देनजर चार और पांच नंबर फाटक खोले गए हैं.दोनों फाटकों से तीन-तीन इंच पानी की निकासी की जा रही है. फाटक खोले जाने के बाद निचले इलाकों में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना को देखते हुए संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया गया है.
अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.आवश्यकता के अनुसार फाटकों से पानी की निकासी बढ़ाई या घटाई जा सकती है. डैम क्षेत्र में जाने से बचने की अपील प्रशासन ने आम लोगों से डैम के जल क्षेत्र और पानी की निकासी वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है.लोगों को नहाने, सेल्फी लेने अथवा वीडियो बनाने के लिए डैम क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.फाटक से पानी छोड़े जाने के कारण जलप्रवाह अचानक बढ़ सकता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है.प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: ओरमांझी सीलबंद शराब फैक्ट्री चोरी मामला: बिहार के पूर्व MLC और RJD नेता सुबोध राय पर FIR
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









