रामगढ़ में CSR के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मेडल-ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

विजेताओं को किया गया पुरस्कार वितरण : प्रभात खबर

रामगढ़ के हेसला गांव में सीएसआर के तहत खेलकूद और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

हेसल : रामगढ़ जिले के हेसला गांव में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फुटबॉल टूर्नामेंट, बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी योगेश बेदिया थे. कंपनी की ओर से एचआर हेड प्रदीप सहाय एवं सीएसआर असिस्टेंट विजय कुमार उपस्थित रहे.

विजेताओं को कंपनी की ओर से मिला पुरस्कार

अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा ग्रामीणों को सामाजिक एकता एवं सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया. मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत मेडल, ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किये गये.पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया.

ये भी पढ़ें: खूंटी के युवाओं के लिए रोजगार का सुुनहरा मौका: SIS में 250 पदों पर होगी बहाली ; जानें पूरी प्रक्रिया...


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola