झारखंड इस्पात प्रा. लि. ने लगाया निःशुल्क जांच शिविर, 77 मरीजों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

जांच करते चिकित्सक : प्रभात खबर

झारखंड इस्पात प्रा. लि. ने रामगढ़ के मरार में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया, जिसमें 77 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई.

विज्ञापन

रामगढ़ : झारखंड इस्पात प्रा. लि. हेसला, रामगढ़ ने कॉरपोरेट पर्यावरणीय उत्तरदायित्व (सीइआर) के तहत ग्राम मरार स्थित जिमखाना क्लब के पास निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर में कुल 77 मरीजों की जांच की गयी. शिविर में कान, नाक एवं गला, ब्लड प्रेशर, शुगर और सुनने की क्षमता की जांच की गयी.

कार्यक्रम में कंपनी की ओर से इन लोगों की मौजूदगी रही

इएनटी विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र कुमार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी. डॉ. मुरारी प्रसाद एवं उनकी टीम ने भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया. जिन मरीजों में सुनने से संबंधित समस्या पायी गयी. उन्हें डॉक्टरों ने परामर्श दिया.

डॉक्टर की अनुशंसा पर लगेगी ऑडियोमेट्री मशीन

डॉक्टर की अनुशंसा के अनुसार ऑडियोमेट्री मशीन कंपनी द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी. कार्यक्रम में कंपनी की ओर से प्रदीप सहाय, मनोज कुमार एवं अशोक कुमार नायक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: PVUNL परियोजना में बकाया भुगतान को लेकर सप्लायरों में आक्रोश, चक्का जाम करने की दी चेतावनी


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola