बैंक ऑफ इंडिया ने लगाया विशेष CASA शिविर, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित बैंककर्मी और व अन्य : प्रभात खबर

मांडू में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित विशेष शिविर में कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.

विज्ञापन

मांडू : मांडू प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया, मांडू शाखा की ओर से विशेष CASA शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को बैंक की विभिन्न सेवाओं, विशेषकर वेतन खाता, बचत खाता, डिजिटल बैंकिंग तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देनी थी. शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुजूर, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) देव नारायण उरांव, बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग जोन के प्रबंधक अनुराग प्रेम तथा मांडू शाखा प्रबंधक रोहित समेत बैंक एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.

बैंक अधिकारियों ने योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को किया जागरूक

इस दौरान बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) की विस्तार से जानकारी दी. योजनाओं की पात्रता, प्रीमियम/अंशदान, बीमा लाभ और नामांकन प्रक्रिया के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया. अग्रणी जिला प्रबंधक देव नारायण उरांव ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है. वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए वेतन खाता केवल वेतन प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बैंक की विभिन्न सुविधाओं से जुड़ने का महत्वपूर्ण साधन है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं कम लागत में लोगों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील की गई

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने की अपील की. शिविर में कर्मचारियों को डिजिटल बैंकिंग, बचत खाता एवं बैंक की अन्य सुविधाओं के उपयोग की जानकारी भी दी गई. बैंक अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सुविधाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलती है. कार्यक्रम के माध्यम से बैंक एवं प्रखंड कार्यालय के बीच समन्वय को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया.

ये भी पढ़ें: मानसून में पतरातू डैम पर्यटन स्थल बना जानलेवा, डेंजर जोन में सेल्फी ले रहे पर्यटक


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola