कुएं में गिरे दो जंगली हाथी, वन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

Updated:
विज्ञापन

कुएं से बाहर निकलने के बाद हाथी की तस्वीर : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र में नया सिरका गांव में दो जंगली हाथी एक कुएं में गिर गए. वन विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल की ओर रवाना किया.

विज्ञापन

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

गोला : रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र में दो जंगली हाथी हुप्पू पंचायत के नया सिरका गांव में मंसू महतो के कुएं में गिर गये. रात 1:30 के करीब वन विभाग की टीम को सूचना मिली. तत्पश्चात दो घंटे की काफी मशक्कत के बाद जेसीबी के माध्यम से रास्ता बनाकर दोनों जंगली हाथियों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल कर जंगल की ओर रवाना किया गया.

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथों से दूर रहने की अपील की

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में 44 हाथियों का झुंड विचरण कर रहे हैं. वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथों से दूर रहने की अपील की है. गौरतलब हो कि एक दिन पूर्व सोमवार को जंगली हाथियों के झुंड ने चितरपुर निवासी दो महिलाओं को कुचल कर जान से मार दिया था.

मौके पर इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

वहीं गत 13 अगस्त को कोरांबे पंचायत के गुंदलीखरैय टोला में सिल्ली क्षेत्र के सेहदा निवासी बालो देवी को भी हाथियों ने जान से मार दिया था. मौके पर मुख्य रूप से वनरक्षी दीपक सिन्हा, मनीष शर्मा, योगेंद्र कुमार, दीपक कुमार दास, निलेश पोद्दार सहित शामिल थे.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में बारिश से गुलमोहर की बड़ी डाली टूटी, आवागमन बाधित


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola