गोला में 48 हाथियों का आतंक, खेत में काम कर रही महिला को कुचला

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में जंगली हाथियों के दो झुंड में बंटने से खतरा बढ़ा. एक महिला की मौत के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों की गतिविधि लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग के अनुसार रविवार की रात खोखा क्षेत्र में मौजूद करीब 44 हाथियों का झुंड दो भागों में बंट गया. इनमें करीब 12-13 हाथियों का झुंड रामगढ़- बोकारो एनएच को पार कर सोमवार सुबह बड़कीपोना क्षेत्र में प्रवेश कर गया. जहां खेत में काम कर रही एक महिला को कुचलकर कर जान से मार दिया.

विज्ञापन

गोला में हाथियों का बढ़ा आतंक

हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने बड़कीपोना रेलवे स्टेशन सहित आसपास के ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. वन विभाग रामगढ़ की ओर से जारी सूचना के अनुसार वर्तमान में 32 हाथी भुचुंगडीह क्षेत्र में, 13 हाथी बड़कीपोना क्षेत्र में तथा तीन हाथी कोरांबे क्षेत्र में मौजूद हैं. इस तरह क्षेत्र में कुल 48 हाथियों की मौजूदगी बतायी गयी है. हाथियों के अलग-अलग झुंडों में विचरण करने से ग्रामीण क्षेत्रों में खतरा और बढ़ गया है.

गोला में हाथियों का खौफ कायम

बताया गया कि रविवार की रात हाथियों की गतिविधियों के दौरान रामगढ़-बोकारो एनएच पार कर हाथियों का एक दल बड़कीपोना की ओर पहुंच गया. इसके बाद वन विभाग ने स्टेशन और आसपास के नागरिकों को रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. ग्रामीणों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने, उन्हें उकसाने से बचने और जंगल अथवा खेतों की ओर अकेले नहीं जाने की अपील की गयी है. बताते चलें कि महज पांच दिन पूर्व 13 अगस्त को गोला थाना क्षेत्र के कोरांबे गांव अंतर्गत गुंदलीखरैय में हाथी के हमले में सिल्ली थाना क्षेत्र के सेहदा निवासी बालो देवी की मौत हो गयी थी.

ये भी पढ़ें: पलामू के राजीव तिवारी को राष्ट्रपति ने दिया ‘पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री’, आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में दिखाई थी वीरता

फोटो-वीडियो के लिए हाथियों के पास न जाएं

वह खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ने गयी थीं, तभी हाथी ने हमला कर दिया था. घटना के बाद क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों की सूचना मिलने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब जाकर फोटो या वीडियो बनाने का प्रयास न करें.

ये भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम के रेलवे साइडिंग से उड़ रही धूल पर NGT का एक्शन, गठित की जांच कमेटी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola