हेसला में खेलों का महाकुंभ, फुटबॉल से म्यूजिकल चेयर तक दिखा ग्रामीणों का जोश
फोटो फाइल: हेसला गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में मंचासीन अतिथि व कंपनी के अधिकारी. | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेसला गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
रामगढ़. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेसला गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट, बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता व महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी योगेश बेदिया, कंपनी की ओर से एचआर हेड प्रदीप सहाय, सीएसआर सहायक विजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा ग्रामीणों को सामाजिक एकता एवं सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया.
मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत मेडल, ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किया गया. प्रतियोगिता में ग्रामीणों, बच्चों व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए