गोला पॉलिटेक्निक में छात्रों का फूटा गुस्सा, मेन गेट बंद कर किया प्रदर्शन; रिजल्ट से लेकर पढ़ाई-मेस तक उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : मौके पर मौजूद छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई और रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, कॉलेज गेट बंद कर प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी.

विज्ञापन

गोला. गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था और परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही छात्र आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के मेन गेट को सोमवार को बंद कर कॉलेज प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की. छात्रों का कहना है कि समस्या सिर्फ छठे सेमेस्टर के रिजल्ट में गड़बड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्थान में पढ़ाई, प्रैक्टिकल, बिजली और मेस की व्यवस्था को लेकर भी लंबे समय से परेशानी है. छात्रों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

छात्रों के अनुसार इलेक्ट्रिकल के छठे सेमेस्टर के रिजल्ट में इंटरनल, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप सहित अन्य अंकों में विसंगतियां सामने आयी हैं. इससे कई छात्रों का भविष्य प्रभावित होने की आशंका है. कॉलेज प्रबंधन की ओर से रिजल्ट में सुधार के लिए झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को पत्र भेजे जाने की बात कही गयी है. छात्रों ने पर्याप्त शिक्षकों की कमी, प्रैक्टिकल के लिए पर्याप्त कंप्यूटर उपलब्ध नहीं होने, बिजली कटने पर उचित पावर बैकअप की व्यवस्था नहीं होने तथा मेस के भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाये हैं

. छात्रों ने मांग की है कि रिजल्ट की पारदर्शी जांच कर सुधार किया जाये और नियमित कक्षाओं के साथ पर्याप्त शिक्षक, कंप्यूटर एवं लैब सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. कॉलेज के प्राचार्य पंकज कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिकल छठे सेमेस्टर का रिजल्ट करीब 15 दिन पूर्व जारी हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक जारी नहीं हुआ है. रिजल्ट को लेकर छात्रों ने कॉलेज गेट जाम किया था.

उन्होंने छात्रों को 22 से 23 अगस्त तक रिजल्ट जारी कराने का आश्वासन दिया है. हालांकि प्राचार्य ने मेस के भोजन की गुणवत्ता और बिजली व्यवस्था से संबंधित सवालों पर कुछ भी बोलने से इनकार किया. मामले को लेकर कांग्रेस जिला सचिव अमित कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि मनोज पुजहर, गोला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, धीरेंद्र कुमार, शानू गोयल, अंकित कुमार, रईस अंसारी, रितिक सोनी, विशु रजवार सहित अन्य मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola