शावकों संग बड़कीपोना गांव में घुसा 15 हाथियों का झुंड, 2 महिला को कुचलकर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

गांव में घुसा हाथियों का झुंड : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के बड़कीपोना गांव में 15 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, एक महिला की कुचलकर मौत. वन विभाग और पुलिस ग्रामीणों को सतर्क रहने की दे रहे हैं चेतावनी.

विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार और शंकर पोद्दार की रिपोर्ट रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना गांव में सोमवार की अहले सुबह शावकों समेत करीब 15 हाथियों का झुंड घुस आया और जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान डाड़ीटुंगरी निवासी भानो देवी (50 वर्ष), पति फुलेश्वर महतो और सबीना खातून को हाथियों ने कुचलकर मार डाला. वहीं, जान्हें में एक महिला और एक पुरुष के घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि हाथियों का झुंड अहले सुबह बड़कीपोना बघलता की ओर से गांव पहुंचा. इसी दौरान डाड़ीटुंगरी में अपनी बारी में कृषि कार्य कर रही भानो देवी का सामना हाथियों से हो गया. हाथियों ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद हाथियों का झुंड बड़कीपोना रेलवे स्टेशन और ईदगाह मैदान की ओर बढ़ गया. इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

झाड़ियों से निकल कर लारी की ओर गया हाथियों का झुंड

फिलहाल हाथियों का झुंड बड़कीपोना रेलवे ओवरब्रिज के समीप झाड़ियों से निकल कर लारी रोड होते हुए मायल स्टेशन की ओर चला गया. हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ग्रामीण अपने घरों की छतों पर चढ़ गये. झाड़ियों से हाथियों के बाहर निकलने की हर हलचल पर गांव में कई बार भगदड़ की स्थिति बनी. ग्रामीणों में भय का माहौल है.

Image


पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना के एसआई संजय कुमार रजक और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारी लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. मुखिया अरविंद सिंह द्वारा लगातार एनाउंसमेंट कर ग्रामीणों से हाथियों के पास नहीं जाने की अपील की जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़कीपोना को भी बंद करा दिया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.


Image


वीडियो बनाने के लिए हाथियों के पास पहुंच रहे लोग

हाथियों के झुंड के ठिकाने के समीप से आद्रा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन भी गुजरी. पुलिस और वन विभाग की ओर से लोगों को हाथियों से दूर रहने की चेतावनी दी गयी. इसके बावजूद कई लोग और युवा हाथियों का वीडियो बनाने के लिए झाड़ियों के पास जाते नजर आये. वन विभाग और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के झुंड के करीब न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें. उधर घटना की सूचना मिलने पर मृतिका भानों देवी के घर पहुंचे आजसू के केंद्रीय सचिव अमृत लाल मुंडा ने परिवार से मिल सांत्वना दी.

ये भी पढ़ें: चतरा में इलाज के दौरान 8 माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola