तिरंगे को सलामी, राष्ट्रगान और देशभक्ति का जोश; गोला में जगह-जगह ऐसे मना स्वतंत्रता दिवस
फोटो फाइल : 16,गोला- 01- हुप्पू में झंडोत्तोलन करते एसडीओ | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोला प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों में शान से तिरंगा फहराया गया और देशभक्ति का माहौल रहा.
गोला: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को गोला प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह शान से तिरंगा झंडा फहराया गया. सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक दलों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यालयों में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इस दौरान राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया और देश की एकता व अखंडता बनाये रखने का संकल्प लिया गया.
आपके शहर में
विद्युत सब स्टेशन हुप्पू में एसडीओ सुमन सिंह के द्वारा झंडा फहराया गया. मौके पर मुख्य रूप से विद्युत कनीय अभियंता अलका राज, विद्युत कर्मी महेंद्र महतो, नरेश महतो, बालदेव महतो, संजय करमाली, आनंद कुमार, प्रियंका कुमारी, मोहन करमाली, असीम अंसारी, रोहित, बृजेश, सुधीर टोपनो, उमेश, दिलेश्वर, कृष्णा, दिनेश, नीरज आदि मौजूद थे. जबकि प्रखंड कार्यालय में प्रमुख गीता देवी ने झंडा फहराया. वहीं प्रखंड संसाधन केंद्र में बीडीओ सुधा वर्मा तथा तहसील कार्यालय में सीओ सीताराम महतो ने ध्वजारोहण किया.
थाना परिसर में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर पंकज कुमार और निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्रार शंकर मुंडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान प्रखंड कार्यालय में झंडोतोलन के पूर्व राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत एवं झंडा तोलन के बाद में भी राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान गया गया. इसके अलावा गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
रजरप्पा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने तिरंगा फहराया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया. न्यू किसान मजदूर यूनियन की ओर से गोला डेली मार्केट में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां यूनियन के संयोजक चतुर्भुज कश्यप ने तिरंगा फहराया.
वहीं जेएलकेएम कार्यालय में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा. विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया तथा देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए