चैनपुर में गूंजे देशभक्ति के गीत, निकली प्रभात फेरी; वीर सेनानियों की झांकी ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

फोटो 16 केदला 05 स्कूल में डांस प्रस्तुत करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चैनपुर और आसपास के सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

चैनपुर: चैनपुर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कई विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साह दिखाया. कई स्थानों पर विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली. स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों की जीवंत झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही.

नावाडीह पंचायत भवन में मांडू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह नावाडीह पंचायत मुखिया संजय प्रसाद ने ध्वजारोहण किया. वहीं भाजपा प्रदेश युवा नेता पंकज साहा और मांडू विधायक प्रतिनिधि लालेश्वर प्रसाद ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया. टेकलाल महतो स्मृति भवन नावाडीह में पूर्व मुखिया बिनोद बिहारी महतो ने झंडोत्तोलन किया. टेकलाल महतो आवासीय विद्यालय नावाडीह में मुखिया संजय प्रसाद ने ध्वजारोहण किया.

आदर्श उच्च/मध्य विद्यालय बड़गांव में विद्यालय सचिव अनिल प्रसाद और प्राचार्य सुमेश्वर महतो, सोनडीहा पंचायत भवन में मुखिया तरूणा देवी, बड़गांव पंचायत सचिवालय व तहसील भवन में मुखिया बुलबुल कुमारी, जबकि सारूबेड़ा पंचायत भवन में संगीता देवी ने तिरंगा फहराया.

वंशराज फ्यूल बरबंदा चैनपुर में संचालक पवन कुमार, जय भारत विद्या केंद्र बड़गांव में विद्यालय सचिव ज्ञानी महतो व प्राचार्य नागेश्वर प्रसाद मेहता, जय हिंद विद्या निकेतन सोनडीहा में मुखिया तरूणा देवी व प्राचार्य द्वारिका महतो ने ध्वजारोहण किया. बैंक ऑफ इंडिया चैनपुर शाखा में त्रिभुवन प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह में प्राचार्य शिव कुमार सिंह, नव प्राथमिक विद्यालय अर्जुनटांड़ नावाडीह में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद, नव प्राथमिक विद्यालय कुम्हरवार बड़गांव में संतोष महतो, राजकीय मध्य विद्यालय बड़गांव में मुखिया बुलबुल कुमारी व प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया.

नव प्राथमिक विद्यालय अतना में पूर्व मुखिया सारूबेड़ा सुंदरलाल भुईयां, बड़गांव रविदास टोला अंबेडकर चौक में मुखिया बुलबुल कुमारी व रविदास समाज बड़गांव के अध्यक्ष विक्रम भगत, जबकि नव प्राथमिक विद्यालय जरेहिया चैनपुर में प्रधानाध्यापक चमन प्रसाद कुशवाहा ने तिरंगा फहराया.

इसके अलावा मनरेगा कर्मचारी संघ रामगढ़ के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, नावाडीह पंचायत सचिव पंकज करमाली, बड़गांव पंचायत सचिव शशि किरण, समाजसेवी फुलेश्वर प्रजापति, मांडू प्रखंड मनरेगा कर्मचारी संघ अध्यक्ष सह सोनडीहा रोजगार सेवक गणेश रजक, रोजगार सेवक अनिल राम व नवीन कुमार सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने आवास पर ध्वजारोहण किया.

बड़गांव रविदास समाज के सचिव श्रवण कुमार रवि, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राम और समाजसेवी सहेंद्र राम समेत कई लोगों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया. पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा. विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola