एक साथ आधा दर्जन स्कूली छात्र घायल, गोला में दो बाइकों की सीधी टक्कर से मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला के कालीनाथ चौक के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में छह छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

गोला: रामगढ़ जिले के गोला स्थित कालीनाथ चौक के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में करीब आधा दर्जन स्कूली छात्र घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

विज्ञापन

बताया जाता है कि छात्र अलग-अलग दो बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान कालीनाथ चौक के पास दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में गोला निवासी निर्मल महतो, अभिजीत कुमार, आर्यन कुमार, सोनडीमरा निवासी प्रीतम करमाली, गोविंदपुर निवासी रोहन कुमार समेत एक अन्य छात्र घायल हो गया.

दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक इलाज किया.

फिलहाल हादसे में घायल छात्रों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है. घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटायी जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola