रामगढ़ के 6 अंचलों में आज से विशेष राजस्व शिविर, दाखिल-खारिज समेत लंबित मामलों का होगा निपटारा
विशेष राजस्व शिविर तिथिवार : प्रभात खबर
रामगढ़ जिले में राजस्व संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए 19 से 21 अगस्त तक विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
रामगढ़: आमजनों की सुविधा और राजस्व से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए रामगढ़ जिले के सभी अंचलों में 19, 20 और 21 अगस्त 2026 को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रामगढ़ ऋतुराज के आदेश पर सेवा गारंटी अधिनियम 2011 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की गयी है.
इन 6 जिलों के अंचल कार्यालय में होगा आयोजित
शिविर जिले के सभी छह अंचल गोला, रामगढ़, पतरातू, मांडू, दुलमी और चितरपुर के अंचल कार्यालय परिसरों में सुबह दस बजे से आयोजित किया जायेगा. 19 अगस्त को 30 एवं 90 दिनों से अधिक अवधि के आपत्ति सहित व आपत्ति रहित दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के लंबित मामलों का निष्पादन किया जायेगा.
रसीद अपडेट करने से संबंधित कार्य किये जायेंगे
20 अगस्त को पंजी-दो में सुधार एवं ऑनलाइन लगान रसीद अद्यतन (अपडेट) करने से संबंधित कार्य किये जायेंगे. 21 अगस्त को अन्य सभी राजस्व संबंधी कार्यों एवं जन-शिकायतों का निष्पादन किया जायेगा.
ये भी पढ़ें: चतरा में युवक को गोली मारकर घायल करने का आरोप,16 लोगों पर केस दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








